hindisamay head


अ+ अ-

कविता

दो बित्ता कपड़ा

सुरजन परोही


दो बित्ता कपड़ा
तन की इज्‍जत
दो बित्ता कपड़ा
दुख हारक
दो बित्ता कपड़ा
दो संबंधों के बीच
एक-तार
दो बित्ता कपड़ा
देश-ध्वज
दो बित्ता कपड़ा
मृत्यु सूचक कफन
दो बित्ता कपड़ा
मानव-संरक्षक

 


End Text   End Text    End Text

हिंदी समय में सुरजन परोही की रचनाएँ