हिंदी का रचना संसार

मुखपृष्ठ | उपन्यास | कहानी | कविता | नाटक | आलोचना | विविध | भक्ति काल | हिंदुस्तानी की परंपरा | विभाजन की कहानियाँ | अनुवाद | ई-पुस्तकें | छवि संग्रह | हमारे रचनाकार | हिंदी अभिलेख | खोज | संपर्क

 


हमारा देश

इब्ने इंशा

 

''ईरान में कौन रहता है?''

     ''ईरान में ईरानी कौम रहती है।''

     ''इंग्लिस्तान (इंग्लैंड) में कौन रहता है?''

     ''इंग्लिस्तान में अंग्रेज कौम रहती है।''

     ''फ्रांस में कौन रहता है?''

     ''फ्रांस में फ्रांसीसी कौम रहती है।''

     ''यह कौन-सा मुल्क है?''

     ''यह पाकिस्तान है!''

     ''इसमें पाकिस्तानी कौम रहती होगी?''

     ''नहीं! इसमें पाकिस्तानी कौम नहीं रहती।

     इसमें सिंधी कौम रहती है।

     इसमें पंजाबी कौम रहती है।

     इसमें बंगाली कौम रहती है।

     इसमें यह कौम रहती है।

     इसमें वह कौम रहती हैं।

    

''लेकिन पंजाबी तो हिन्दुस्तान में भी रहते हैं!

     सिंधी तो हिन्दुस्तान में भी रहते हैं!

     बंगाली तो हिन्दुस्तान में भी रहते हैं!

     फिर यह अलग देश क्यों बनाया था?''

    

''गलती हुई। मांफ कर दीजिए। अब कभी नहीं बनाएंगे।''


 

 

मुखपृष्ठ | उपन्यास | कहानी | कविता | नाटक | आलोचना | विविध | भक्ति काल | हिंदुस्तानी की परंपरा | विभाजन की कहानियाँ | अनुवाद | ई-पुस्तकें | छवि संग्रह | हमारे रचनाकार | हिंदी अभिलेख | खोज | संपर्क

Copyright 2009 Mahatma Gandhi Antarrashtriya Hindi Vishwavidyalaya, Wardha. All Rights Reserved.