हिंदी का रचना संसार

मुखपृष्ठ | उपन्यास | कहानी | कविता | नाटक | आलोचना | विविध | भक्ति काल | हिंदुस्तानी की परंपरा | विभाजन की कहानियाँ | अनुवाद | ई-पुस्तकें | छवि संग्रह | हमारे रचनाकार | हिंदी अभिलेख | खोज | संपर्क

लोग ही चुनेंगे रंग-  ‘लाल्टू’


 

 सखी कथा



हर रोज बतियाती सलोनी सखी
हर रोज समझाती दीवानी सखी
गीतों में मनके पिरोती सखी
सपनों में पलकें भिगोती सखी
नाचती है गाती हठलाती सखी
सुबह सुबह आग में जल जाती सखी

पानी की आग है
या तेल की है आग
झुलसी है चमड़ी
या फन्दा या झाग

देखती हूँ आइने में खड़ी है सखी
सखी बन जाऊँ तो पूरी है सखी

न बतियाना समझाना, न मनके पिरोना
न गाना, इठलाना, न पलकें भिगोना

सखी मेरी सखी हाड़ माँस मूर्त्त
निगल गई दुनिया
निष्ठुर और धूर्त्त.

(पश्यन्ती - 2001)

 

<<डरती हूँ<<           सूची              >>कविता नहीं>>

 

मुखपृष्ठ | उपन्यास | कहानी | कविता | नाटक | आलोचना | विविध | भक्ति काल | हिंदुस्तानी की परंपरा | विभाजन की कहानियाँ | अनुवाद | ई-पुस्तकें | छवि संग्रह | हमारे रचनाकार | हिंदी अभिलेख | खोज | संपर्क

Copyright 2009 Mahatma Gandhi Antarrashtriya Hindi Vishwavidyalaya, Wardha. All Rights Reserved.