हिंदी का रचना संसार | ||||||||||||||||||||||||||
मुखपृष्ठ | उपन्यास | कहानी | कविता | नाटक | आलोचना | विविध | भक्ति काल | हिंदुस्तानी की परंपरा | विभाजन की कहानियाँ | अनुवाद | ई-पुस्तकें | छवि संग्रह | हमारे रचनाकार | हिंदी अभिलेख | खोज | संपर्क |
|
||||||||||||||||||||||||||
कामायनी
श्रृद्धा
सर्ग -
1
कौन हो तुम? संसृति-जलनिधि
तीर-तरंगों से फेंकी मणि एक,
कर रहे निर्जन का चुपचाप
प्रभा की धारा से अभिषेक?
सुलझा हुआ रहस्य,
एक करुणामय सुंदर मौन
और चंचल मन का आलस्य"
मधुकरी का-सा जब सानंद,
किये मुख नीचा कमल समान
प्रथम कवि का ज्यों सुंदर छंद,
निरखने लगे लुटे-से
कौन गा रहा यह सुंदर संगीत?
कुतुहल रह न सका फिर मौन।
नयन का इद्रंजाल अभिराम,
कुसुम-वैभव में लता समान
चंद्रिका से लिपटा घनश्याम।
एक लम्बी काया, उन्मुक्त
मधु-पवन क्रीडित ज्यों शिशु साल,
सुशोभित हो सौरभ-संयुक्त।
रोम वाले मेषों के चर्म,
ढक रहे थे उसका वपु कांत
बन रहा था वह कोमल वर्म।
खुल रहा मृदुल अधखुला अंग,
खिला हो ज्यों बिजली का फूल
मेघवन बीच गुलाबी रंग।
जब घिरते हों घन श्याम,
अरूण रवि-मंडल उनको भेद
दिखाई देता हो छविधाम।
फोड़ कर धधक रही हो कांत
एक ज्वालामुखी अचेत
माधवी रजनी में अश्रांत।
अवलंबित मुख के पास,
नील घनशावक-से सुकुमार
सुधा भरने को विधु के पास।
रक्त किसलय पर ले विश्राम
अरुण की एक किरण अम्लान
अधिक अलसाई हो अभिराम।
विश्व की करूण कामना मूर्ति,
स्पर्श के आकर्षण से पूर्ण
प्रकट करती ज्यों जड़ में स्फूर्ति।
माधुरी से भीगी भर मोद,
मद भरी जैसे उठे सलज्ज
भोर की तारक-द्युति की गोद
मंद-पवन प्रेरित सौरभ साकार,
रचित, परमाणु-पराग-शरीर
खड़ा हो, ले मधु का आधार।
मधु-राका मन की साध,
हँसी का मदविह्वल प्रतिबिंब
मधुरिमा खेला सदृश अबाध।
बना जीचन रहस्य निरूपाय,
एक उल्का सा जलता भ्रांत,
शून्य में फिरता हूँ असहाय।
गल नहीं सका जो कि हिम-खंड,
दौड़ कर मिला न जलनिधि-अंक
आह वैसा ही हूँ पाषंड।
उसे सुलझाने का अभिमान
बताता है विस्मृति का मार्ग
चल रहा हूँ बनकर अनज़ान।
सजल अभिलाषा कलित अतीत,
बढ़ रहा तिमिर-गर्भ में
नित्य जीवन का यह संगीत।
विवर में नील गगन के आज
वायु की भटकी एक तरंग,
शून्यता का उज़ड़ा-सा राज़।
ज्योति का धुँधला-सा प्रतिबिंब
और जड़ता की जीवन-राशि,
सफलता का संकलित विलंब।"
विरस पतझड़ में अति सुकुमार।
घन-तिमिर में चपला की रेख
तपन में शीतल मंद बयार।
हृदय के कोमल कवि की कांत-
कल्पना की लघु लहरी दिव्य
कर रही मानस-हलचल शांत"।
मिटाता उत्कंठा सविशेष,
दे रहा हो कोकिल सानंद
सुमन को ज्यों मधुमय संदेश।
सीख लूँ ललित कला का ज्ञान,
इधर रही गन्धर्वों के देश,
पिता की हूँ प्यारी संतान।
मुक्त-व्योम-तल नित्य,
कुतूहल खोज़ रहा था,
व्यस्त हृदय-सत्ता का सुंदर सत्य।
प्रश्न करता मन अधिक अधीर,
धरा की यह सिकुडन भयभीत आह,
कैसी है? क्या है? पीर?
एक सोया संदेश महान,
सज़ग हो करता था संकेत,
चेतना मचल उठी अनजान।
शैल-मालाओं का श्रृंगार,
आँख की भूख मिटी यह देख
आह कितना सुंदर संभार।
लगा टकराने नद तल क्षुब्ध,
अकेला यह जीवन निरूपाय
आज़ तक घूम रहा विश्रब्ध।
भूत-हित-रत किसका यह दान
इधर कोई है अभी सजीव,
हुआ ऐसा मन में अनुमान। |
मुखपृष्ठ | उपन्यास | कहानी | कविता | नाटक | आलोचना | विविध | भक्ति काल | हिंदुस्तानी की परंपरा | विभाजन की कहानियाँ | अनुवाद | ई-पुस्तकें | छवि संग्रह | हमारे रचनाकार | हिंदी अभिलेख | खोज | संपर्क |
Copyright 2009 Mahatma Gandhi Antarrashtriya Hindi Vishwavidyalaya, Wardha. All Rights Reserved. |