हिंदी का रचना संसार | ||||||||||||||||||||||||||
मुखपृष्ठ | उपन्यास | कहानी | कविता | नाटक | आलोचना | विविध | भक्ति काल | हिंदुस्तानी की परंपरा | विभाजन की कहानियाँ | अनुवाद | ई-पुस्तकें | छवि संग्रह | हमारे रचनाकार | हिंदी अभिलेख | खोज | संपर्क |
|
||||||||||||||||||||||||||
फूलों की कोमल पंखुडियाँ बिखरें जिसके अभिनंदन में, मकरंद मिलाती हों अपना स्वागत के कुंकुम चंदन में,
जिसका जयघोष सुनाते हों, जिसमें दुख-सुख मिलकर मन के उत्सव आनंद मनाते हों,
सौंदर्य जिसे सब कहते हैं। जिसमें अनंत अभिलाषा के सपने सब जगते रहते हैं।
गौरव महिमा हूँ सिखलाती, ठोकर जो लगने वाली है उसको धीरे से समझाती,
निज पंचबाण से वंचित हो, बन आवर्जना-मूर्त्ति दीना अपनी अतृप्ति-सी संचित हो,
अपनी अतीत असफलता-सी, लीला विलास की खेद-भरी अवसादमयी श्रम-दलिता-सी,
मैं शालीनता सिखाती हूँ, मतवाली सुंदरता पग में नूपुर सी लिपट मनाती हूँ,
आँखों में अंजन सी लगती, कुंचित अलकों सी घुंघराली मन की मरोर बनकर जगती,
करती रहती रखवाली, मैं वह हलकी सी मसलन हूँ जो बनती कानों की लाली।"
मेरे जीवन का पथ क्या है? इस निविड़ निशा में संसृति की आलोकमयी रेखा क्या है?
मैं दुर्बलता में नारी हूँ, अवयव की सुंदर कोमलता लेकर मैं सबसे हारी हूँ।
अपना ही होता जाता है, घनश्याम-खंड-सी आँखों में क्यों सहसा जल भर आता है?
विश्वास-महा-तरू-छाया में, चुपचाप पड़ी रहने की क्यों ममता जगती है माया में?
झिलमिल करने की मधु-लीला, अभिनय करती क्यों इस मन में कोमल निरीहता श्रम-शीला?
इस मानस की गहराई में, चाहती नहीं जागरण कभी सपने की इस सुधराई में।
विकल रंग भर देती हो, अस्फुट रेखा की सीमा में आकार कला को देती हो।
पर सोच-विचार न कर सकती, पगली सी कोई अंतर में बैठी जैसे अनुदिन बकती।
उपचार स्वयं तुल जाती हूँ भुजलता फँसा कर नर-तरू से झूले सी झोंके खाती हूँ।
केवल उत्सर्ग छलकता है, मैं दे दूँ और न फिर कुछ लूँ, इतना ही सरल झलकता है।"
संकल्प अश्रु-जल-से-अपने- तुम दान कर चुकी पहले ही जीवन के सोने-से सपने।
विश्वास-रजत-नग पगतल में, पीयूष-स्रोत-सी बहा करो जीवन के सुंदर समतल में।
हारों का होता-युद्ध रहा, संघर्ष सदा उर-अंतर में जीवित रह नित्य-विरूद्ध रहा।
सब कुछ रखना होगा- तुमको अपनी स्मित रेखा से यह संधिपत्र लिखना होगा। |
मुखपृष्ठ | उपन्यास | कहानी | कविता | नाटक | आलोचना | विविध | भक्ति काल | हिंदुस्तानी की परंपरा | विभाजन की कहानियाँ | अनुवाद | ई-पुस्तकें | छवि संग्रह | हमारे रचनाकार | हिंदी अभिलेख | खोज | संपर्क |
Copyright 2009 Mahatma Gandhi Antarrashtriya Hindi Vishwavidyalaya, Wardha. All Rights Reserved. |