hindisamay head


अ+ अ-

कविता

मात्र रुई हूँ मैं

मनोज तिवारी


रुई
मात्र रुई हूँ मैं
धुनिया से कहा उसने
लाख-लाख बार
तुम धुनों मुझे
विछिन्न कर दो रेशे-रेशे
फिर भी
माघ के पाले में
ठिठुरते तुम्हारे
बच्चों को
गरमाई दूँगी
घुप्प अँधेरी रात में
दीये की बाती बन
रोशनी दूँगी
क्योंकि
मैं तो मात्र रुई हूँ।


End Text   End Text    End Text