शिक्षा जीवन की परिस्थितियों का सामना करने की योग्यता का नाम है।
जॉन जी. हिबन
बच्चों को शिक्षित करना तो जरूरी है ही, उन्हें अपने आप को शिक्षित करने के लिए छोड़ देना भी उतना ही जरूरी है।
अर्नेस्ट डिमनेट
संसार में जितने प्रकार की प्राप्तियाँ हैं, शिक्षा सब से बढ़कर है।
सूर्यकांत त्रिपाठी निराला
शिक्षा जीवन की तैयारी का शिक्षण काल है।
विल्मट
यदि मनुष्य सीखना चाहे, तो उसकी हर भूल उसे कुछ शिक्षा दे सकती है।
महात्मा गांधी
जीवन का रहस्य भोग में नहीं, पर अनुभव के द्वारा शिक्षा-प्राप्ति में है।
विवेकानंद
कष्ट और विपत्ति मनुष्य को शिक्षा देने वाले श्रेष्ठ गुण हैं।
बालगंगाधर तिलक
मानव स्वभाव का ज्ञान ही राजनीति-शिक्षा का आदि और अंत है।
हेनरी एडम
कष्ट और विपत्ति मनुष्य को शिक्षा देने वाले श्रेष्ठ गुण हैं। जो साहस के साथ उनका सामना करते हैं, वे विजयी होते हैं।
लोकमान्य तिलक
अंग्रेजी माध्यम भारतीय शिक्षा में सबसे बड़ा विघ्न है। सभ्य संसार के किसी भी जन समुदाय की शिक्षा का माध्यम विदेशी भाषा नहीं है।
मदनमोहन मालवीय
जो शिक्षा मनुष्य को संकीर्ण और स्वार्थी बना देती है, उसका मूल्य किसी युग में चाहे जो रहा हो, अब नहीं है।
शरतचंद्र चट्टोपध्याय
शिक्षा और प्रशिक्षण का एकमात्र उद्देश्य समस्या-समाधान होना चाहिये।
जार्ज बर्नार्ड शा
शिक्षा की जड़े भले ही कड़वी हों, इसके फल मीठे होते हैं।
अरस्तू
अगर मनुष्य कुछ सीखना चाहे तो उसकी हर भूल उसे कुछ न कुछ शिक्षा जरूर दे सकती है।
डकेन्स
शिक्षा का सबसे बड़ा उद्देश्य आत्मनिर्भर बनाना है।
सैमुअल स्माइल्स
मैं विश्वास का आदर करता हूँ परंतु शंका ही है जो तुम्हें शिक्षा प्राप्त कराती है।
विलसन मिजनर
हर व्यक्ति में दिव्यता का कुछ अंश है, कुछ विशेषता है - शिक्षा का यही कार्य है कि वह इसको खोज निकाले।
अरविंद