hindisamay head


अ+ अ-

कविता

मदाम आइ लव यू...

रति सक्सेना


"मदाम आई लव यू, "
वह गा रही है
बाईस कुत्तों के लिये
बाइस गुना प्यार के लिये

"मादाम यू आर वंडरफुल"
कावालम के तट पर मेरी
लोगों को लुभाती है
गानों से
और घर देती है आवारा कहे जाने वाले
बाईस कुत्तों को

गहरी रात जब वह लौटेगी
वे सब मिल गायेंगे उसके लिये
"मदाम वी लव यू
मदाम यू आर वंडरफुल"

लंडन की मेरी केरल के तट पर बस गई है , एक आस लिये कि मूक जीवों को किस तरह आसरा दिया जाये , वह सड़कों से आवारा कुत्तों को इकट्ठा करती है और होटलों में गाकर उनका पेट भरती है... उसके पास बाईस कुत्ते हैं।

 


End Text   End Text    End Text

हिंदी समय में रति सक्सेना की रचनाएँ



अनुवाद