hindisamay head


अ+ अ-

कविता

बूढ़ा और कुत्ता

सुमित पी.वी.


सड़क के इस पार बैठे हैं
एक बूढ़ा और एक कुत्ता

उस पार खड़े हैं दो युवक
दोनों सड़क पार कर आ रहे थे

कुत्ते और बूढ़े के चेहरे पर
उम्मीद की झलक!
दोनों की दृष्टि आगंतुकों पर
दोनों गाड़ी के नीचे दब गए
अब?


End Text   End Text    End Text

हिंदी समय में सुमित पी.वी. की रचनाएँ



अनुवाद