hindisamay head


अ+ अ-

कविता

इल्जाम

सुमित पी.वी.


सपने में,
जब उसके साथ बैठा तो
मुझे लगा कि मैं हूँ
दुनिया का सबसे खुशनसीब।

उसका हाथ थामा तो
मुझे लगा कि मैं ही हूँ
जहाँ का सबसे सुखी-धनी।

जब हकीकत में
उसे पाया तो
सचमुच मैंने अपने आप पर
इल्जाम लगाया !!


End Text   End Text    End Text

हिंदी समय में सुमित पी.वी. की रचनाएँ



अनुवाद