hindisamay head


अ+ अ-

कविता

नियति और जरूरी

सुमित पी.वी.


गाँव की उस छोटी जगह पर
लगभग सभी चाहते थे
मेरी लाश जल्द ही
उनकी आँखों के सामने से ले जाए

आज इस समय वे आश्वस्त हैं
क्योंकि अब मेरे पास
बस एक ऐसा शरीर है
जो मेरी आज्ञाओं को भी ठीक से
अमल में नहीं ला पा रहा है

मेरे चेहरे पर लोग थूक रहे हैं
बीते दिनों की याद मुझे
डस रही है साँप की तरह

गिरिजा घर के कब्रिस्तान में
मेरे लिए जगह अलग बना रखी है
अब मौत मेरी नियति नहीं
उनके लिए जरूरी है।


End Text   End Text    End Text

हिंदी समय में सुमित पी.वी. की रचनाएँ



अनुवाद