hindisamay head


अ+ अ-

बाल साहित्य

बिल्ली काेे जुकाम

श्रीप्रसाद


बिल्ली बोली - बड़ी जोर का
मुझको हुआ जुकाम,
चूहे चाचा, चूरन दे दो
जल्दी हो आराम!

चूहा बोला - बतलाता हूँ
एक दवा बेजोड़,
अब आगे से चूहे खाना
बिल्कुल ही दो छोड़!

 


End Text   End Text    End Text