hindisamay head


अ+ अ-

कविता

जल की बूँद

अवधेश सिंह


बहुत तकलीफदेह मौत है
खारे समुद्र की
लहरों पर इठलाती
नमकीन जल की
उस बूँद की
जिसे तपते सूरज के
क्रोध की भेंट चढ़
जल से वाष्प बनना होता है।
जरूरी है
वर्षा की बूँदों के लिए
पानी का वाष्प होना
क्यों की
जरूरत है दुनिया के लिए
मीठा जल का होना।
 


End Text   End Text    End Text

हिंदी समय में अवधेश सिंह की रचनाएँ