hindisamay head


अ+ अ-

कविता

अकेले में तुम्हारी उपस्थिति

निशांत


बियाबाँ में
एक पेड़ खिंचता है

समुद्र में एक डोंगी

भीड़ में तुम

अकेले में
तुम्हारी उपस्थिति।


End Text   End Text    End Text