(वीरेन डंगवाल के लिए)
धोखा क्या है
विचलन के सिवा
विचलन क्या है
बेहतरी की तलाश के सिवा
बेहतरी की तलाश क्या है
तुम्हारी उम्मीद के सिवा
उम्मीद क्या है
स्वप्न के सिवा
स्वप्न क्या है
साकार के सिवा
साकार क्या है
निराकार के सिवा
जो नहीं है
वह क्या है
जो है
उसके सिवा