| 
 अ+ अ-
     
         
         
         
         
        
         
        
         
            
         | 
        
        
        
      | 
            
      
          
 
 
          
      
 
	
		
			| 
	कुछ भी रचो सब के विरुद्ध होता हैइस दुनिया में जहाँ सब सहमत हैं
 क्या होते हैं मित्र कौन होते हैं मित्र
 जो यह जरा-सी बात नहीं जानते
 अकेले लोगों की टोली
 देर तक टोली नहीं रहती
 वह बिखर जाती है रक्षा की खोज में
 रक्षा की खोज में पाता है हर एक अपनी-अपनी मौत
 |       
 |