पूनम का चाँद शान के साथ शहर के आकाश में प्रकट हुआ। शहर भर के कुत्तों ने उस पर भौंकना शुरू कर दिया।
केवल एक कुत्ता नहीं भौंका। उसने गुरु-गम्भीर वाणी में अपने साथियों से कहा, "शान्ति को भंग मत करो। भौंक-भौंककर चाँद को धरती पर मत लाओ।"
सभी कुत्तों ने भौंकना बन्द कर दिया। नीरव सन्नाटा पसर गया।
लेकिन उन्हें चुप करने वाला कुत्ता रातभर भौंकता रहा - ताकि शान्ति बनी रहे।