hindisamay head


अ+ अ-

कविता

यादों में अपने पुरखों की

जीत नाराइन


यादों में अपने पुरखों के लिए है खुशी फिर भी
अपने देश की अत्‍याचार की मार मरे, सुख खोजते
श्रीराम टापू चले, दु:ख काट-काट के
ठिकाना बना लिया, लड़ लड़कर अपने हक पर
जान दे-देकर, काम करते रह गए
क्‍यों, बिना नाम-निशान के

सरनाम में शर्तकाम परायों के हाथों में होता गया
सम्‍मान देने को जब आया तब एक गैर दूसरे गैर से
हाथ बटोरते गए

सरनामी धरती के हितकारी
एक ओर ये कुली नाम पर शिकार हुए
दूसरी ओर देहाती होने के नाते अ-सरनामी कहलाए गए।

 


End Text   End Text    End Text

हिंदी समय में जीत नाराइन की रचनाएँ