अ+ अ-
|
|
|
चिता पर पड़कर मांस धरकर
जी रहे हो तुम मेरे साथ
बोली तो फूटती नहीं, पूछें हम क्या?
मरने से तुम्हारे हे आजा, क्या न हुआ नाश
हम कितना हम... ये चमडा़ अपना ये कैसा पर्दा
छिपाया है इसने भी तुम्हें कितना?
इस पर हमारा है ध्यान
गाना हमारा तुम गाने से पहले
भरकर मौत को भी साथ ले गए
गाना तुम्हारा गाने में हम चुक गए
और गाने का है कितना ही शौक
सब शब्द ये सब-के-सब तुम्हारी ही देन हैं
इन्हीं चिह्नों से चाहते हैं कि रंगें तुम्हें
तब कौन-सी छापाई के रंग को कहें
जो ठीक लगे और हो सही
युग-युग तक रहे सही
|
|