hindisamay head


अ+ अ-

कविता

अमन का गीत

अन्ना अख्मातोवा

अनुवाद - वरयाम सिंह


लोग हैं -
ऐसी हताशा में
व्यग्र हो
कर बैठते हैं
             आत्म-हत्या!
या
खो बैठते हैं संतुलन
             तन का / मन का!
व हो विक्षिप्त
रोते हैं - अकारण!
हँसते हैं - अकारण!


किंतु तुम हो
स्थिर / स्व-सीमित / मौन / जीवित / संतुलित
अभी तक!


वस्तुतः
जिसने जी लिया संन्यास
मरना और जीना
          एक है उसके लिए!
विष हो या अमृत
पीना
          एक है उसके लिए!


End Text   End Text    End Text

हिंदी समय में अन्ना अख्मातोवा की रचनाएँ