अन्न उगाए
हमें खिलाए
सचमुच बड़ा महान।
जीता रहे किसान।
हार न माने
सीना ताने
झेले यह तूफान।
जीता रहे किसान।
मिट्टी-गोबर
भूसी-चोकर
के गाता गुणगान।
जीता रहे किसान।
जीवन सादा
नेक इरादा
बड़ा भला इनसान।
जीता रहे किसान।
आओ मिलके
पूरे दिल से
इसको दें सम्मान।
जीता रहे किसान।