hindisamay head


अ+ अ-

कविता

भारत में जी

लाल्टू


बायोटेक्नोलॉजी, फेनोमेनोलोजी, ऐसे शब्द है जिनमें आखिर में जी आता है .
ऐसे शब्द मिलकर गीत गाते हैं . शब्द कहते हैं बैन्ड बजा लो जी.
इसी बीच भारत बैन्ड बजाता हुआ चाँद की ओर जाता है.

चाँद पर कविता उसने नहीं पढ़ी.
भारत को क्या पड़ी थी कि वह जाने चाँद को चाहता है चकोर.
भारत ने चाँद जैसे सलोने लोगो से कह दिया
– ओ बायोटेक्नोलॉजी, बैन्ड बजा लो जी.
ओ चाँद बजा लो जी, ओ फेनोमेनोलोजी.

चाँद जैसे लोगो ने कहा – हड़ताल पर जाना देशद्रोह है.
चाँद उगा टूटी मस्जिद पर. ईद की रात चाँद उगा.
हर मजलूम का चाँद उगा.
भारत में.
जी.

(पश्यन्ती - 2004)


End Text   End Text    End Text

हिंदी समय में लाल्टू की रचनाएँ