परिचय
जन्म : 22 सितंबर 1955, खंडवा, मध्य प्रदेश
भाषा : हिंदीविधाएँ : उपन्यास, कहानी, कविता, आलोचना, विज्ञान, अनुवाद, संपादनमुख्य कृतियाँ
उपन्यास : राग केदार, क्या पता कॉमरेड मोहन, जलतरंग
कहानी संग्रह : हल्के रंग की कमीज, रेस्त्रां में दोपहर, प्रतिनिधि कहानियाँ, गौरतलब कहानियाँ
कविता संग्रह : कहीं और सच होंगे सपने, कोना धरती का, इस अ-कवि समय में
कला : कला की संगत, अपने समय में
समग्र : संतोष चौबे समग्र (पाँच खंडों में सभी साहित्यिक रचनाएँ और अनुवाद संकलित)
अन्य : कंप्यूटर एक परिचय, कंप्यूटर की दुनिया सहित ‘कंप्यूटर आपके लिए’ शृंखला में छह पुस्तकों का लेखन
अनुवाद : लेखक और प्रतिबद्धता, मॉस्को डायरी, गैलीलियो (नाटक) सहित और भी कई विज्ञान नाटकों का हिंदी में अनुवाद
संपादन : वनमाली समग्र, कथा मध्य प्रदेश, आख्यान का आंतरिक संकट, उपन्यास की नई परंपरा। इसके अतिरिक्त लंबे समय से ‘उद्भावना’ (साहित्यिक पत्रिका) तथा ‘समावर्तन’ के संपादक मंडल में। कला और रंगमंच की पत्रिका ‘रंग संवाद’ का संपादन। इसके अतिरिक्त विज्ञान केंद्रित बीस से अधिक पुस्तकों का संपादन, हिंदी विज्ञान पत्रिका ‘इलेक्ट्रॉनिकी आपके लिए’ का संपादन।
सम्मान
दुष्यंत कुमार पुरस्कार, राष्ट्रीय विज्ञान प्रचार पुरस्कार, डॉ. शंकर दयाल शर्मा पुरस्कार, इंडियन इनोवेशन अवॉर्ड, नैसकॉम आई.टी. इनोवेशन अवॉर्ड, श्वॉब फाउंडेशन अवॉर्ड, सीनियर अशोक फेलोशिप, मेघनाद साहा पुरस्कार (भारत सरकार)
संपर्क
प्लाट नं. 7-8, सेवॉय सावन कॉलोनी, होशंगाबाद रोड, रतनपुर, पोस्ट - मिसरोद, भोपाल- 47 (मध्य प्रदेश)
फोन
0755-2499006
ई-मेल
choubey@aisect.org