• मुखपृष्ठ
  • उपन्यास
  • कहानी
  • कविता
  • व्यंग्य
  • नाटक
  • निबंध
  • आलोचना
  • विमर्श
  • बाल साहित्य
  • संस्मरण
  • यात्रा वृत्तांत
  • सिनेमा
  • विविध
    • विविध
    • लघुकथाएँ
    • लोककथा
    • बात-चीत
    • वैचारिकी
    • शोध
    • डायरी
    • आत्मकथा
    • पत्र
    • डायरी
    • सूक्तियाँ
    • लेख
    • बात
    • शब्द चर्चा
    • अन्यत्र
    • जिज्ञासा
    • जीवनी
    • अन्य
  • कोश
  • समग्र-संचयन
    • समग्र-संचयन
    • अज्ञेय रचना संचयन
    • कबीर ग्रंथावली
    • मोहन राकेश संचयन
    • 'हरिऔध' समग्र
    • प्रेमचंद समग्र
    • भारतेंदु हरिश्चंद्र
    • रामचंद्र शुक्‍ल समग्र
    • सहजानंद सरस्वती समग्र
    • रहीम ग्रंथावली
  • आडियो/वीडियो
  • अनुवाद
  • हमारे रचनाकार
  • हिंदी लेखक
  • खोज
  • संपर्क
  • विश्वविद्यालय
  • संग्रहालय

मैथिलीशरण गुप्त

मैथिलीशरण गुप्त

परिचय

जन्म : 3 अगस्त 1886, चिरगाँव, झाँसी (उत्तर प्रदेश)

भाषा : ब्रजभाषा, संस्कृत, हिन्दी

विधाएँ : कविता, निबंध, नाटक, अनुवाद, कहानी

मुख्य कृतियाँ

महाकाव्य : साकेत (1931)
खंडकाव्य : रंग में भंग (1909), जयद्रथ-वध (1910), शकुंतला (1914), पंचवटी (1915), किसान (1916), सैरंध्री (1927), वकसंहार (1927), वन वैभव (1927), शक्ति (1927), यशोधरा (1932), द्वापर (1936), सिद्धराज (1936), नहुष (1940), कुणाल गीत (1941), कर्बला (1942), अजित (1946), हिडिंबा (1950), विष्णुप्रिया (1957), रत्नावली (1960), उर्मिला (अप्रकाशित, 1908-09)
निबंध काव्य : भारत-भारती (1912), पत्रावली (1916), हिंदू (1927), विकट-भट (1928), गुरुकुल (1928), अर्जन और विसर्जन (1942), काबा (1942), प्रदक्षिणा (1950), युद्ध (1950), कवि श्री (1955), नल दमयंती (अप्रकाशित, 1910-11) राजा-प्रजा (1956), विजय पर्व (1963)
नाटक :
पद्य नाटक : अनघ, दिवोदास, पृथ्वीपुत्र, जयिनी, लीला
गद्य नाटक : तिलोत्तमा, चंद्रहास, उद्धार
अनुवाद :
संस्कृत से अनूदित : स्वप्न वासवदत्ता, गीतामृत, दूत घटोत्कच, अविमारक, प्रतिमा, अभिषेक, उरुभंग आदि।
बांग्ला से अनूदित : विरहिणी ब्रजांगना, पलासी का युद्ध, वीरांगना, मेघनाद वध, वृत्र संहार
 

सम्मान

पद्मभूषण अलंकार, हिन्दुस्तानी अकादमी पुरस्कार, मंगला प्रसाद पारितोषिक, साहित्य वाचस्पति, डी.लिट्. की उपाधि

निधन

12 दिसंबर 1964, चिरगाँव, झाँसी (उत्तर प्रदेश)

विशेष

रोचक क़िस्सा है कि उनके बचपन का नाम ‘मिथिलाधिप नंदनशरण’ था लेकिन विद्यालय के रजिस्टर में इतना बड़ा नाम अट नहीं रहा था तो इसे ‘मैथिलीशरण’ कर दिया गया। धनाढ्य वैश्य घराने में जन्म लेने के कारण नाम में ‘गुप्त’ शामिल हो गया। वह बचपन में ‘स्वर्णलता’ नाम से छप्पय लिखते थे, फिर किशोरावस्था में ‘रसिकेश’, ‘रसिकेंदु’ आदि नाम भी प्रयोग करने लगे। उन्होंने अनुवाद का कार्य ‘मधुप’ नाम से किया और ‘भारतीय’ और ‘नित्यानंद’ नाम से अँग्रेज़ सरकार के विरुद्ध कविताएँ लिखी। साहित्य जगत उन्हें ‘दद्दा’ पुकारता था। उनकी कृति ‘भारत-भारती’ (1912) स्वतंत्रता संग्राम के समय व्यापक प्रभावशाली सिद्ध हुई थी और इसी कारण महात्मा गाँधी ने उन्हें 'राष्ट्रकवि' की पदवी दी थी।
 
हिंदी साहित्य के इतिहास में वह खड़ी बोली के प्रथम महत्त्वपूर्ण कवि माने जाते हैं। पद्य-रचना की ओर उनका झुकाव ‘लघु सिद्धांत कौमुदी’ पढ़ते हुए हुआ। आरंभ में ब्रजभाषा में काव्य-सृजन किया और संस्कृत छंदों में अनेक अन्योक्तियाँ लिखी। राष्ट्रीय चेतना, धार्मिक नैतिकता और मानवीय उत्थान उनके काव्य का उत्स है। उनकी कृतियों में देश का अतीत, वर्तमान और भविष्य बोलता है। वह मानववादी, नैतिक और सांस्कृतिक काव्यधारा के विशिष्ट कवि थे। उनके दो महाकाव्य, बीस खंडकाव्य, सत्रह गीतिकाव्य, चार नाटक और गीतिनाट्य, दो संस्मरणात्मक गद्य-कृतियाँ, चार निराख्यानक निबंध और अठारह अनूदित रचनाएँ उपलब्ध हैं।
 
उन्हें ‘साकेत’ के लिए मंगला प्रसाद पारितोषिक प्रदान किया गया। राष्ट्रपति ने उन्हें राज्यसभा का सदस्य मनोनीत किया था। भारत सरकार ने उन्हें ‘पद्म भूषण’ से अलंकृत किया। उनकी जयंती 3 अगस्त को हर वर्ष 'कवि दिवस' के रूप में मनाया जाता है।

 

हिंदी समय में मैथिलीशरण गुप्त की रचनाएँ



    कविताएँ
  • अविस्मरणीय कविताएँ
  • उर्मिला
  • किसान
  • गुरुकुल
  • जय भारत
  • जयद्रथ वध
  • द्वापर
  • नहुष
  • पंचवटी
  • भारत-भारती
  • यशोधरा
  • विष्णुप्रिया
  • शकुंतला
  • साकेत
  • सिद्धराज
  • नाटक
  • रंग में भंग
  • राजा-प्रजा
  • सैरन्ध्री
  • हिड़िम्बा
  • पत्र संग्रह
  • पत्रावली
  • बाल साहित्य
  • माँ, कह एक कहानी

लेखक सूची पर वापस जाएँ
  • मुखपृष्ठ
  • उपन्यास
  • कहानी
  • कविता
  • व्यंग्य
  • नाटक
  • निबंध
  • आलोचना
  • विमर्श
  • बाल साहित्य
    • उपन्यास
    • कहानियाँ
    • कविताएँ
    • व्यंग्य
    • नाटक
  • विविध
    • लघुकथाएँ
    • संस्मरण
    • शोध
    • डायरी
    • आत्मकथा
    • यात्रावृत्त
    • पत्र
    • डायरी
    • बात
    • शब्द चर्चा
    • अन्यत्र
    • जिज्ञासा
    • जीवनी
    • बाल साहित्य
    • कोश
    • अन्य
  • समग्र-संचयन
  • अनुवाद
  • हमारे रचनाकार
  • हिंदी लेखक
  • खोज
  • संपर्क
  • विश्वविद्यालय