• मुखपृष्ठ
  • उपन्यास
  • कहानी
  • कविता
  • व्यंग्य
  • नाटक
  • निबंध
  • आलोचना
  • विमर्श
  • बाल साहित्य
  • संस्मरण
  • यात्रा वृत्तांत
  • सिनेमा
  • विविध
    • विविध
    • लघुकथाएँ
    • लोककथा
    • बात-चीत
    • वैचारिकी
    • शोध
    • डायरी
    • आत्मकथा
    • पत्र
    • डायरी
    • सूक्तियाँ
    • लेख
    • बात
    • शब्द चर्चा
    • अन्यत्र
    • जिज्ञासा
    • जीवनी
    • अन्य
  • कोश
  • समग्र-संचयन
    • समग्र-संचयन
    • अज्ञेय रचना संचयन
    • कबीर ग्रंथावली
    • मोहन राकेश संचयन
    • 'हरिऔध' समग्र
    • प्रेमचंद समग्र
    • भारतेंदु हरिश्चंद्र
    • रामचंद्र शुक्‍ल समग्र
    • सहजानंद सरस्वती समग्र
    • रहीम ग्रंथावली
  • आडियो/वीडियो
  • अनुवाद
  • हमारे रचनाकार
  • हिंदी लेखक
  • खोज
  • संपर्क
  • विश्वविद्यालय
  • संग्रहालय

विनायक दामोदर सावरकर

विनायक दामोदर सावरकर

परिचय

जन्म : 28 मई 1883

भाषा : हिंदी, अंग्रेजी, मराठी

विधाएँ : कविता, कहानी, उपन्यास, जीवन चरित्र, आत्मकथा, इतिहास, निबंध, वैचारिकी, लेख

मुख्य कृतियाँ

अखण्ड सावधान असावे ; 1857 चे स्वातंत्र्यसमर ; अंदमानच्या अंधेरीतून ; अंधश्रद्धा भाग 1 ; अंधश्रद्धा भाग 2 ; संगीत उत्तरक्रिया ; संगीत उ:शाप ; ऐतिहासिक निवेदने ; काळे पाणी ; क्रांतिघोष ; गरमा गरम चिवडा ; गांधी आणि गोंधळ ; जात्युच्छेदक निबंध ; जोसेफ मॅझिनी ; तेजस्वी तारे ; प्राचीन अर्वाचीन महिला ; भारतीय इतिहासातील सहा सोनेरी पाने ; भाषा शुद्धी ; महाकाव्य कमला ; महाकाव्य गोमांतक ; माझी जन्मठेप ; माझ्या आठवणी - नाशिक ; माझ्या आठवणी - पूर्वपीठिका ; माझ्या आठवणी - भगूर ; मोपल्यांचे बंड ; रणशिंग ; लंडनची बातमीपत्रे ; विविध भाषणे ; विविध लेख ; विज्ञाननिष्ठ निबंध ; शत्रूच्या शिबिरात ; संन्यस्त खड्ग आणि बोधिवृक्ष ; सावरकरांची पत्रे; सावरकरांच्या कविता ; स्फुट लेख ; हिंदुत्व ; हिंदुत्वाचे पंचप्राण ; हिंदुपदपादशाही ; हिंदुराष्ट्र दर्शन ; क्ष - किरणें, "हे हिन्दु नृसिंहा प्रभो शिवाजी राजा", "जयोस्तुते", "तानाजीचा पोवाडा"

निधन

26 फरवरी 1966

विशेष

हिन्दी भाषा को राष्ट्रभाषा बनाने के लिए सावरकर सन् 1906 से ही प्रयत्नशील थे। लन्दन स्थित भारत भवन (इंडिया हाउस) में संस्था 'अभिनव भारत' के कार्यकर्ता रात्रि को सोने के पहले स्वतंत्रता के चार सूत्रीय संकल्पों को दोहराते थे। उसमें चौथा सूत्र होता था ‘हिन्दी को राष्ट्रभाषा व देवनागरी को राष्ट्रलिपि घोषित करना'।
 
अंडमान की सेल्यूलर जेल में रहते हुए उन्होंने बन्दियों को शिक्षित करने का काम तो किया ही, साथ ही साथ वहां हिन्दी के प्रचार-प्रसार हेतु काफी प्रयास किया। 1911 में कारावास में राजबंदियों को कुछ रियायतें देना शुरू हुई, तो सावरकर जी ने उसका लाभ राजबन्दियों को राष्ट्रभाषा पढ़ाने में लिया। वे सभी राजबंदियों को हिंदी का शिक्षण लेने के लिए आग्रह करने लगे। हालांकि दक्षिण भारत के बंदियों ने इसका विरोध किया क्योंकि वे उर्दू और हिंदी को एक ही समझते थे। इसी तरह बंगाली और मराठी भाषी भी हिंदी के बारे में ज्यादा जानकारी न होने के कारण कहते थे कि इसमें व्याकरण और साहित्य नहीं के बराबर है। तब सावरकर ने इन सभी आक्षेपों के जवाब देते हुए हिन्दी साहित्य, व्याकरण, प्रौढ़ता, भविष्य और क्षमता को निर्देशित करते हुए हिन्दी को ही राष्ट्रभाषा के सर्वथा योग्य सिद्ध कर दिया। उन्होंने हिन्दी की कई पुस्तकें जेल में मंगवा ली और राजबंदियों की कक्षाएं शुरू कर दीं। उनका यह भी आग्रह था कि हिन्दी के साथ बांग्ला, मराठी और गुरुमुखी भी सीखी जाए। इस प्रयास के चलते अण्डमान की भयावह कारावास में ज्ञान का दीप जला और वहां हिंदी पुस्तकों का ग्रंथालय बन गया। कारावास में तब भाषा सीखने की होड़-सी लग गई थी। कुछ माह बाद राजबंदियों का पत्र-व्यवहार हिन्दी भाषा में ही होने लगा। तब अंग्रेजों को पत्रों की जांच के लिए हिंदीभाषी मुंशी रखना पड़ा।
 
सावरकर भारत के पहले व्यक्ति थे जिन्होंने ब्रिटिश साम्राज्य के केन्द्र लन्दन में उसके विरुद्ध क्रांतिकारी आन्दोलन संगठित किया।
वे भारत के पहले व्यक्ति थे जिन्होंने सन् 1857 की लड़ाई को 'भारत का प्रथम स्वाधीनता संग्राम' बताते हुए 1907 में लगभग एक हज़ार पृष्ठों का इतिहास लिखा।
वे भारत के पहले और दुनिया के एकमात्र लेखक थे जिनकी पुस्तक को प्रकाशित होने के पहले ही ब्रिटिश साम्राज्य की सरकारों ने प्रतिबन्धित कर दिया था।
वे दुनिया के पहले राजनीतिक कैदी थे जिनका मामला हेग के अन्तरराष्ट्रीय न्यायालय में चला था।
वे गाय को एक 'उपयोगी पशु' कहते थे।
उन्होने बौद्ध धर्म द्वारा सिखायी गयी "अतिरेकी अहिंसा" की आलोचना करते हुए केसरी में 'बौद्धों की अतिरेकी अहिंसा का शिरच्छेद' नाम से शृंखलाबद्ध लेख लिखे थे।
सावरकर, महात्मा गांधी के कटु आलोचक थे। उन्होने अंग्रेजों द्वारा द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जर्मनी के विरुद्ध हिंसा को गांधीजी द्वारा समर्थन किए जाने को 'पाखण्ड' करार दिया।
सावरकर ने अपने ग्रन्थ 'हिन्दुत्व' के पृष्ठ 81 पर लिखा है कि – कोई भी व्यक्ति बगैर वेद में विश्वास किए भी सच्चा हिन्दू हो सकता है। उनके अनुसार केवल जातीय सम्बन्ध या पहचान हिन्दुत्व को परिभाषित नहीं कर सकता है बल्कि किसी भी राष्ट्र की पहचान के तीन आधार होते हैं – भौगोलिक एकता, जातीय गुण और साझा संस्कृति।
जब भीमराव आम्बेडकर ने बौद्ध धर्म स्वीकार कर लिया तब सावरकर ने कहा था, "अब जाकर वे सच्चे हिन्दू बने हैं"।
सावरकर ने ही वह पहला भारतीय झंडा बनाया था, जिसे जर्मनी में 1907 की अंतर्राष्ट्रीय सोशलिस्ट कांग्रेस में मैडम कामा ने फहराया था।
वे प्रथम क्रान्तिकारी थे जिन पर स्वतंत्र भारत की सरकार ने झूठा मुकदमा चलाया और बाद में उनके निर्दोष साबित होने पर उनसे माफी मांगी।
सावरकर ने भारत की आज की सभी राष्ट्रीय सुरक्षा सम्बन्धी समस्याओं को बहुत पहले ही भाँप लिया था। १९६२ में चीन द्वारा भारत पर आक्रमण करने के लगभग दस वर्ष पहले ही कह दिया था कि चीन भारत पर आक्रमण करने वाला है।
भारत के स्वतंत्र हो जाने के बाद गोवा की मुक्ति की आवाज सबसे पहले सावरकर ने ही उठायी थी।

 

हिंदी समय में विनायक दामोदर सावरकर की रचनाएँ



    वैचारिकी संग्रह
  • सावरकर समग्र खंड 1
  • सावरकर समग्र खंड 10
  • सावरकर समग्र खंड 2
  • सावरकर समग्र खंड 3
  • सावरकर समग्र खंड 4
  • सावरकर समग्र खंड 5
  • सावरकर समग्र खंड 6
  • सावरकर समग्र खंड 7
  • सावरकर समग्र खंड 8
  • सावरकर समग्र खंड 9

लेखक सूची पर वापस जाएँ
  • मुखपृष्ठ
  • उपन्यास
  • कहानी
  • कविता
  • व्यंग्य
  • नाटक
  • निबंध
  • आलोचना
  • विमर्श
  • बाल साहित्य
    • उपन्यास
    • कहानियाँ
    • कविताएँ
    • व्यंग्य
    • नाटक
  • विविध
    • लघुकथाएँ
    • संस्मरण
    • शोध
    • डायरी
    • आत्मकथा
    • यात्रावृत्त
    • पत्र
    • डायरी
    • बात
    • शब्द चर्चा
    • अन्यत्र
    • जिज्ञासा
    • जीवनी
    • बाल साहित्य
    • कोश
    • अन्य
  • समग्र-संचयन
  • अनुवाद
  • हमारे रचनाकार
  • हिंदी लेखक
  • खोज
  • संपर्क
  • विश्वविद्यालय